Site icon

CG : करंट लगने से मादा भालू और उसके 2 शावकों की मौत…

20241009142830_bhaalu aur bacche maut

कांकेर । कांकेर जिले में करंट लगने से मादा भालू और दो शावकों की मौत की मौत हो गई है। बिजली के टूटे तार के संपर्क में आने के दौरान यह हादसा हुआ है। वहीं इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर विभाग की टीम ने इलाके का निरीक्षण कर यह स्पष्ट किया कि, भालुओं की मौत हादसे में हुई है।

दरअसल यह पूरा मामला नरहरपुर वन परिक्षेत्र का है। जहां के देवी नवागांव की खेत में करंट लगने से मादा भालू और उसके दो शावकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार खेत में बिजली के पोल से तार टूटकर गिरा था खेत में पानी भरा होने के कारण उसमे करंट फैल गया था। बीती शाम इलाके में बारिश हुई थी इसी दौरान बिजली के पोल से तार टूटकर गिर गया था। इसके संपर्क में इलाके में विचरण कर रहे भालू आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सुबह खेत में काम करने जा रहे ग्रामीणों ने खेत में तीन भालुओं का शव देखकर वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। वन विभाग और बिजली विभाग की टीम ने इलाके का निरीक्षण करने के बाद स्पष्ट किया है कि यहां किसी तरह का ट्रैप नही लगाया गया था भालुओं की मौत एक हादसा है।

अक्सर देखा जाता है की जानवरों से सुरक्षा के लिए ग्रामीण खेतो के तार में करंट डाल देते है। जिसके चपेट में आकर पहले भी कई जंगली जानवरों की मौत हो चुकी है। लेकिन जो घटना हुई है वो हादसा है। डीएफओ आलोक बाजपाई ने बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है और जांच की जा रही है। यहां किसी तरह का ट्रैप नहीं लगा था।

Exit mobile version