Site icon

ट्रेन में यात्री को बेहोश कर हुई लूट, यात्री राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती

train file photo

राजनांदगांव – अहमदाबाद से नागपुर के लिये ए 2 बर्थ नम्बर 14 में एक यात्री सफर कर रहा था नागपुर में वह नही उतरा तो घर वालों ने आरपीएफ से संपर्क किया। आरपीएफ ने गोदिया वाले को संपर्क किया लेकिन वहा से ट्रेन रवाना हो रही थी लेकिन एक जवान चलती गांडी मे चढ़ कर उस सीट पर पहुंचा तो देखा यात्री बेहोश अवस्था में था तब वह राजनांदगांव स्टेशन पर फोन किया तब यात्री के रिश्तेदार सगे चाचा डाक्टर आर.के. सकलेचा एम्बुलेंस लेकर स्टेशन पहुँचे स्थानीय पुलिस और जीआरपी भी वहा पहुँच गई ।

यात्री को उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है , अभी यात्री की स्थिति सामान्य बताई गई है । हमने डॉक्टर सकलेचा से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरा भतीजा जिस बर्थ में था उसके सामने वाली बर्थ में कोई यात्री था जिसने इसे केला खाने को कहा इसने ले लिया तथा खाने के बाद बेहोश हो गया। इसकी चैन,अंगूठी आदि लूट कर वह कही उतर गया। सूचना मिलने पर आगे कार्यवाही की गई। अभी उसकी स्थिति सामान्य है, डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल में ही भर्ती है। यात्री का नाम विरेन्द्र सकलेचा उम्र 44 साल बताई गई।

Exit mobile version