Site icon

CG : झोपड़ी में मिली युवक की लाश

download (8)

बिलासपुर । सिरगिट्टी क्षेत्र के यदुनंदन नगर गोकने नाला के पास स्थित झोपड़ी में सब्जी बेचने वाले युवक की लाश मिली है। युवक के गले में चोट के निशान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। वहीं, पुलिस पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।सिरगिट्टी टीआइ विजय चौधरी ने बताया कि यदुनंदननगर निवासी अज्जू साहू(35) सब्जी बेचने का काम करता था। वह यदुनंदन नगर में गोकने नाला के पास अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी कुछ दिनों से बच्चों को लेकर मायके गई है।

वह अकेले अपनी झोपड़ी में रहता था। गुरुवार की सुबह उसकी लाश मिली है। इसकी सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्जू के स्वजन को इसकी सूचना दी है। इस पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। प्राथमिक जांच में मृतक के गले के पास चोट के निशान हैं। इसके अलावा शरीर में कहीं पर भी चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। इधर स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। इसके आधार पर पुलिस की टीम मृतक के दोस्तों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक रात को किसके साथ था इसकी जानकारी जुटा रही है।

Exit mobile version