Site icon

राजनांदगांव : लेबर कालोनी में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा

deep jagriti logo

राजनांदगांव I विजयदशमी के पावन पर्व पर स्थानीय लेबर कालोनी वार्ड नं. १६ दशहरा मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नवदुर्गा महिला समिति के अध्यक्ष संगीता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत ३० वर्षो से लेबर कालोनी में विजय दशमी के पावन अवसर पर अंहकार का स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया जाता है पिछले २ वर्षो से इस कार्यक्रम का संचालन नवदुर्गा महिला समिति की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है इस वर्ष भी ३० फूट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नागपुर की प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा का संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला समिति ने नगरवासियो से इस कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचकर आनन्द लेने के लिए पहुचने की अपील की है। इस आयोजन में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए संगीता मिश्रा, प्रतिमा मानिकपुरी, यशोदा मेहरा, अरूणा साहू, लीला मानिकपुरी, नीतू मानिकपुरी, सुनिता सेंगर, लता लखारिया, सरस्वती चंद्राकर, अर्पणा ओझा, जया श्रीवास्तव, रूपाली सहित सभी महिला समिति के सदस्य जुटे हुए है।

Exit mobile version