Site icon

CG : गर्भवती महिला को वाहन ने रौंदा…

4093207-untitled-24-copy

जांजगीर। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को कुचल दिया। जिससे एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है, बड़ी संख्या में गुस्साएं लोगों ने मुख्यमार्ग पर चक्का जाम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तदौद गांव की है। जहां महिला अपने पति के साथ बाइक में सवार होकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैलर ने बाइक को रौंद दिया।

जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं पति बाल बाल बच गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया और स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है और पुलिस अब मामले की जांच करेंगी।

Exit mobile version