Site icon

वन मंत्री रामनिवास रावत के नाम पर बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में बनी सहमति

ramnivas_rawat2.jpg

भोपाल

मध्यप्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशी होंगे। बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में वन मंत्री रामनिवास रावत के नाम पर सहमति बनी है। वहीं बुधनी विधानसभा पर पैनल बनेगा। बैठक में संभावित नामों पर चर्चा हुई । बैठक में कहा गया- पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार के कामों के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा।

इसी तरह बुधनी में प्रत्याशी चयन का मामला संसदीय बोर्ड तक जा सकता है। यहां पर कई दावेदारों के नामों की चर्चा हुई है। अधिक दावेदार होने से प्रदेश चुनाव समिति ने नामों का पैनल भेजने का निर्णय लिया है। बता दें कि दोनों सीट पर उपचुनाव होना है। बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान के सांसद और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद खाली हो गया है। इसी तरह विजयपुर विधानसीट कांग्रेस विधायक के इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने के बाद रिक्त हो गया है। दोनों सीट पर आगामी दिनों में उपचुनाव होने है।

Exit mobile version