Site icon

राजनांदगांव : रेडक्रास की प्रबंध समिति के दामोदर निर्विरोध चेयरमैन बने

राजनांदगांव : रेडक्रास की प्रबंध समिति के दामोदर निर्विरोध चेयरमैन बने

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा राजनांदगांव संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रेडक्रास की साधारण सभा का आयोजन किया गया। रेडक्रास की नियमावली के अनुसार प्रबंध समिति बैठक की प्रक्रिया में अध्यक्ष एवं सचिव का पद स्थायी रहता है। प्रबंध समिति के गठन के बाद चेयरमेन का चयन समिति सदस्य द्वारा करने के बाद उपाध्यक्ष, सहसचिव का चयन किया जाएगा।

बैठक में दामोदर दास मूंदड़ा को जिला प्रबंध समिति के चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस तरह अशोक चौधरी व हलीम बक्श गाज़ी को उपाध्यक्ष एवं सुशील जैन को को सह सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रबंध समिति में राज्य प्रबंध समिति के लिए पद्मश्री पुखराज बाफना ने नाम प्रस्तावित किया। प्रबंध समिति गठन पश्चात सचिव सह सीएमएचओ डॉ.नेतराम नवरतन ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रतिवेदन पढ़ा। राजनांदगांव. बैठक में दामोदर दास मूंदड़ा को अध्यक्ष चुना गया।

Exit mobile version