राजनांदगांव | देवउठनी एकादशी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सामान्य अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर ने 1 नवंबर दीपावली का दूसरा दिन गोवर्धन पूजा के स्थान पर 12 नवंबर को तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी व्रत के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। बताया गया कि यह अवकाश बैंक व कोषालय पर लागू नहीं होगा।
राजनांदगांव : देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश

