Site icon

राजनांदगांव : नक्सल प्रभावित गांवों का अफसरों ने किया भ्रमण

image11

राजनांदगांव, माओवादियों द्वारा काल्पनिक एवं अव्यवाहरिक तथा विकास विरोधी विचारधाराओें के माध्यम से अंदरूनी इलाके की आम जनता को गुमराह करते हुए क्षेत्र की विकास में बाधा बने हैं।

जिले की जनता द्वारा माओवादियों के सिद्वान्त के खोखलेपन को समझते हुए उनका साथ छोड़कर शासन-प्रशासन का साथ देकर आने वाली पीढ़ी के लिए एक मजबूत नींव रखना शुरू कर दिया है। इस कारण से जिला की अंदरूनी एवं सीमावर्ती क्षेत्र में भी सड़क निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्य से आम जनता लाभान्वित हो रहे हैं।

इसी तारतम्य में गत दिनों आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी मोहित गर्ग, एएसपी मुकेश ठाकुर, एसडीएम मनोज मरकाम, एसडीओपी आशीष कुंजाम, डीएसपी अजीत ओगरे, निरीक्षक मिलन सिंह, ढाल सिंह, डीआरजी के अधिकारी जवान थाना बोरतलाव, डोंगरगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम खोलारघाट, खुर्सीपार खुर्द, कौहापानी, कुर्रेझर, चिखलाकसा क्षेत्र में मोटर साइकिल से भ्रमण किया गया। ग्रामीणों एवं आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों व शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षा गुणवत्ता एवं मध्यान्ह भोजन के संबंध में चर्चा की गई। बच्चों को चाकलेट व बिस्किट भी बांटा गया। भ्रमण के दौरान प्रस्तावित रोड एवं पुल-पुलिया का भी निरीक्षण कर चर्चा की गई। कोठीटोला में पुलिस एवं आईटीबीपी के द्वारा 30-35 शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों को लिखित एवं फिजिकल फिटनेस की तैयारी करवाई जा रही है। उनसे कैम्प कोठीटोला में मुलाकात किया गया एवं प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली गई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मोटिवेट किया ।

Exit mobile version