Site icon

CG : शिक्षक ने छात्रों को अभद्र बातें कही फिर माफी मांगी

logodeep

डोंगरगांव| ग्राम सालिकझिटिया के मिडिल स्कूल में शिक्षक रमेश कुमार सहारे ने छात्रों को अभद्र बातें कही। छात्रों की शिकायत के बाद बजरंग दल सहित ग्रामीण स्कूल पहुंचकर विरोध किया और शिक्षक से बात की। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सुशील सेन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सहमंत्री नंदू साहू, अर्जुनी प्राचार्य पद्मलोचन शर्मा के समक्ष शिक्षक ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए माफी मांगी और गलती की पुनरावृत्ति नहीं करने की बात कही। सरपंच रेशम लाल साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शिक्षक ने अभद्र बातें कही है, जो अनुचित है। इस तरह छात्रों को शिक्षा नहीं देनी चाहिए। ग्राम पंचायत, शाला प्रबंधन समिति सभी मिलकर कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायत करेंगे। ग्राम पटेल गणेश राम साहू ने कहा कि मामले में शीघ्र ही उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

Exit mobile version