Site icon

राजनांदगांव : गांव को साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई कर किया गया जागरूक

74d7205b_1947200_P_17_mr

राजनांदगांव. जिले में स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करने के लिए तथा स्वच्छता के प्रति निरंतरता बनाए रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए साफ-सफाई की जा रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन, घर -घर कचरा एकत्रित करने, एसएलडब्ल्यूएम में कचरा का पृथककरण करने का संदेश दिया गया। जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत खुज्जी में आयोजित स्वच्छता त्यौहार में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समूह के महिलाएं, स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। ग्राम के बाजार चौक सहित अन्य प्रमुख चौक-चौराहों, मुय मार्गों की साफ-सफाई की। ग्राम पंचायत द्वारा दुकानदारों से कचरा के व्यवस्थित निपटान के लिए अनुबंध पत्र दिया गया। कचरा स्वच्छता दीदी को देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सुयश नाहटा, सीईओ जनपद पंचायत छुरिया नवीन कुमार, एसीईओ होरीलाल साहू, सहायक विकास विस्तार अधिकारी देवेंद्र कुमार, ब्लॉक समन्वयक मेघा कुर्रे, ब्लॉक समन्वयक विजय देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी समूह के महिलाएं एवं ग्रामीणजनों ने साफ-सफाई की।

इसी तरह जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडारपुर, कुमरदा, बड़गांव, उमरवाही, मासूलकसा, घोरतालाब, बादराटोला एवं अन्य ग्रामों में स्वच्छता त्यौहार मनाया गया। जिसमें स्वच्छाग्राही द्वारा ग्राम की साफ-सफाई की गई। दुकान, ढाबा, हॉटल, ठेला संचालकों से संपर्क कर अपने दुकान के आसपास की नियमित साफ-सफाई रखने एवं स्वच्छता शुल्क देने का आग्रह किया गया।

Exit mobile version