Site icon

CG : चक्रवाती तूफान दाना के असर से छाएंगे बादल

logodeep

राजनांदगांव| खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दाना 24 को ओडिसा तट से टकरा सकता है। इसके असर से प्रदेश के मौसम में भी बदलाव होगा। कुछ हिस्से में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान के असर से बुधवार से आसमान में बादल छाने की संभावना है। हवा की गति भी तेज होगी। वहीं तापमान में गिरावट संभावित है। न्यूनतम तापमान में होने वाली गिरावट से ठंड में बढ़ोतरी हो सकी है। यह स्थिति 25 अक्टूबर के सुबह तक बने रहने की संभावना है। वहीं बारिश की अधिक संभावना दक्षिण छग के हिस्से में है।

Exit mobile version