Site icon

CG : छात्रों ने पत्थरों, कोयला, रेत, रुई से बनाया वाटर प्यूरीफायर का मॉडल

image25

डोंगरगढ़| डॉक्टर अंबेडकर आदिवासी आश्रम बछेराभाटा में 19 अक्टूबर को साइंस प्रोजेक्ट के तहत छात्रों ने जल शुद्धिकरण की प्रक्रिया मॉडल प्रदर्शित किया। स्कूल की विज्ञान शिक्षिका कृष्णा साहू, शिक्षक साकेत रजक के मार्गदर्शन में छात्रों ने साइंस प्रोजेक्ट तैयार किया। छात्र लक्की कुमार, चैन प्रसाद, विनय कुमार, रूबीराज, किरण कुमार, नागेश कुमार, भावेश कुमार और ऐवन कुमार ने सामूहिक रूप मॉडल तैयार किया। छात्रों ने अपने आश्रम में ही उपलब्ध पदार्थ जैसे बड़े-छोटे पत्थरों, कोयला, रेत, रुई आदि को इकट्ठा कर वाटर प्यूरीफायर मॉडल तैयार किया। प्रधानाचार्य एसजी मेश्राम ने छात्रों के द्वारा बनाए गए मॉडल की प्रशंसा की। प्रोत्साहित किया।

Exit mobile version