Site icon

राजनांदगांव : शराब की अवैध बिक्री करते 8 आरोपी गिरफ्तार

deep jagriti logo

राजनांदगांव | जिला पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की है। इसके लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। जहां शराब की अवैध बिक्री और परिवहन करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 41 हजार रुपए की शराब और एक बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री रोकने अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर सहित आसपास के सभी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान 8 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जिन पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version