Site icon

राजनांदगांव : महारानी स्कूल के सामने युवक की निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

Untitled

राजनांदगांव। महारानी स्कूल के सामने बुधवार को एक युवक की निर्मम हत्या की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। युवक की पहचान सोनू पटेल, निवासी शांति नगर, के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है।

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस जांच में जुटी

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Exit mobile version