Site icon

CG : सरपंच यहां वन विभाग की रेड, कीमती लकड़ी जब्त

4114688-untitled-43-copy

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पंचायत खरड़ी में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी गई बेशकीमती इमारती लकड़ी जब्त की है। मुखबिरों से मिली सूचना पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें घर और बाड़ी दोनों जगहों से लकड़ी बरामद की गई।

मरवाही वनमंडल अधिकारी रौनक गोयल के निर्देशन और उप वनमंडल के मार्गदर्शन में पेंड्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी ईश्वरी खूंटे की अगुवाई में उडऩदस्ता दल मरवाही और पेंड्रा रेंज के स्टाफ ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान सूचना मिली कि गांव का सरपंच चंद्र प्रीतम भैना अवैध लकड़ी की तस्करी में लिप्त है। वन विभाग ने सरपंच के घर से साल पल्ला, लठ्ठा, चिरान, चौखट, खिडक़ी, और हाथ आरा सहित कुल 94 नग 1.43 घन मीटर की लकड़ी जब्त की। हालांकि, जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत की पुष्टि नहीं हो सकी है।

कार्रवाई के दौरान सरपंच ने अपनी राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल करते हुए कार्रवाई रोकने की कोशिश की, लेकिन वन विभाग की टीम ने सख्ती बरतते हुए लकड़ी की खेप को जब्त कर लिया।

Exit mobile version