Site icon

राजनांदगांव : पटाखा दुकानों के लिए 84 भूखंड आवंटित, 3.52 लाख रुपए की आय

deep jagriti logo

राजनांदगांव | दिवाली के लिए पटाखा दुकानें शहर के म्युनिस्पल स्कूल मैदान में लगेंगी। लाइसेंसी दुकानदारों को भूखंड भी आवंटित कर दिया गया है। यहां पटाखा दुकान लगाने को लेकर विवाद भी चल रहा था। शहर के खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया था। लेकिन पटाखा दुकानों के लिए निगम प्रशासन ने इसी जगह का चयन किया।

लाइसेंसी दुकानदारों से भूखंड के लिए आवेदन मंगाए गए थे। निगम में दुकान के लिए कुल 84 आवेदन िमले, जिनका बुधवार को आवंटन किया गया। प्रति दुकानदार से भूखंड शुल्क 4200 रुपए लिया गया, जिससे निगम को 3 लाख 52 हजार 800 रुपए की आय हुई है।

Exit mobile version