Site icon

CG : शराब पीने के लिए मांग रहा था पैसे, मना करने पर किया बवाल; गिरफ्तार

image28

रायपुर में एक बदमाश ने सड़क पर जमकर बवाल किया है। उसने गुपचुप बेचने वाले से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब उसने पैसे देने से मना किया तो उसने पूरा ठेला सड़क पर पलट दिया। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र है।

टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज साहू से मिली जानकारी के मुताबिक, दीपक पाल नाम के युवक ने थाने में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह मोतीनगर रायपुर में रहता है। वह गुपचुप बेचने का काम करता है। गुरुवार की शाम 5 बजे के करीब वह प्रगति विहार कॉलोनी में गुपचुप बेचने निकला था। इस दौरान अजय उर्फ अज्जू नाम का एक बदमाश आया।

यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र है।

शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर बवाल

उसने शराब के लिए पैसों की मांग की। जब दीपक ने पैसे देने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगा। उसने गुपचुप ठेला को उठाकर सड़क पर पलट दिया। इस घटना के बाद दीपक का नुकसान हुआ है। इस मामले में टिकरापारा पुलिस में आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version