Site icon

CG : लव अफेयर – बहा खून, तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

logodeep

सुंदरगढ़: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार की रात खौफनाक घटना सामने आई है. यहां लव अफेयर को लेकर हिंसक झड़प हो गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना सुंदरगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. घटना के पीछे वजह प्रेम-प्रसंग थी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महाराष्ट्र के घुमंतू समूह के अविनाश पवार नाम के व्यक्ति का स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया. पवार ने दो शादियां की थीं और दोनों ही शादियों से उसके बच्चे हैं. स्थानीय लोगों के साथ अविनाश का प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प शुरू हो गई.

https://jantaserishta.com/national/love-affair-blood-shed-murder-of-5-people-including-three-women-3613837
Exit mobile version