Site icon

CG : रायगढ़ में सजने लगा बाजार, इस बार पटाखों के दाम में 10% की बढ़ोतरी

image39

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दिवाली को लेकर धीरे-धीरे बाजार सजने लगा है। सबसे बड़े त्योहार दिवाली पर 2-3 दिनों में बाजार में चहल-पहल बढ़ जाएगी। इस साल बाजार में कुछ नए तो कुछ पुराने आइटम नजर आ रहे हैं, लेकिन पानी से जलने वाले दीये लोगों को खूब लुभा रहा है। इस बार पटाखों के दाम में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, पानी के दीये प्लास्टिक के आकार का है। इसमें एक लाइट लगी है। जब इसमें पानी डाला जाता है, तो लाइट जलने लगती है। इसके अलावा उरली दीये की भी डिमांड है। इस दीये के बीच में पानी डालकर उसके चारों ओर दीप जलाए जाते हैं, जो अक्सर टीवी के सीरयलों में देखने को मिलते हैं।

इधर, कुछ सालों से मिट्टी के दीयों की जगह रंग-बिरंगे झालरों और लाईट्स ने ले लिया है, लेकिन पूजापाठ के लिए दीयों की मांग अब भी बरकरार है। इसके अलावा मिठाई में अंजीर बर्फी और काजू बाइट खास है।

समान्य दामों में बिक रही रंगोली

​​​​​​​रंगोली व्यापारी आयुष अग्रवाल ने बताया कि, इस बार भी रंगोली सामान्य दामों में ही बिक रही है। 30 से 40 रुपए किलो रंगोली के दाम है। इसके अलावा आर्टिफिशियल फूल, सजावट के सामानों के दाम में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

पटाखों में स्काई शॉट की मांग सबसे ज्यादा

​​​​​​​फटाखा व्यवसायी आशीष अग्रवाल ने बताया कि, इस बार नया तो कुछ नहीं है, लेकिन पटाखों में स्काई शॉट की डिमांड अधिक है। इसके कई वैराइटी दुकानों में मिलेंगे। पटाखों के दामों पर जरूर 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बच्चों के लिए आकर्षक और कई तरह के पटाखों की बिक्री शुरू हो चुकी है।

होटल में त्योहार को लेकर कई मिठाईयां बनने लगी है।

मिठाई में खास होगा अंजीर बर्फी और काजू बाइट

होटल व्यवसायी शंकर चावला ने बताया कि, इस बार मिठाईयों में अंजीर की बर्फी, काजू, बादाम, मैंगो बाइट और बादाम कतली खास होगी। इनकी डिमांड अधिक है। ड्राई फ्रूट्स के अलग-अलग पैकेट, शुगर फ्री मिठाई, मिठाईयों के गिफ्ट हैंफर होटलों में मिलेंगे। मिठाई 200 रुपए किलो के लड्डू से लेकर 1500 रुपए किलो तक के उपलब्ध हैं। दीपावली के पास आते ही बाजार में इनकी बि

Exit mobile version