Site icon

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर, 27 अक्टूबर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Exit mobile version