Site icon

राजनांदगांव: ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जनहित में कार्य करने की ली गई प्रतिज्ञा

122 (2)

राजनांदगांव 27 अक्टूबर। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन आज कलेक्टोरेट के अधिकारियों व कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जनहित में कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलाई।

अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा ली कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करेंगे, रिश्वत नहीं लेंगे न ही देंगे। सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी नीति से करेंगे। जनहित में कार्य करेंगे। अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को देंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा ली।

Exit mobile version