Site icon

CG : बॉलीवुड के शाहरूख खान को रायपुर से मिली धमकी, महाराष्ट्र की पुलिस पहुंची रायपुर, आरोपी की तलाश

images

रायपुर। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी रायपुर से दी गई थी। जान से मारने की धमकी के साथ ही उनसे फिरौती की मांग भी की गई थी। इसमें खास बात यह है कि, वह काल रायपुर से की गई थी। शाहरुख खान को रायपुर के किसी फैजान खान नामक युवक ने फोन कर धमकी दी थी। अब महाराष्ट्र पुलिस की टीम इस मामले में रायपुर पहुंच गई है। महाराष्ट्र पुलिस को फैजान खान नामक युवक की तलाश है। उसी के मोबाइल से शाहरूख खान को धमकीभरा फोन किया गया था।

Exit mobile version