Site icon

CG : संत ने हिंदुओ को 4 बच्चे पैदा करने की दी सलाह

4148126-untitled-24-copy

रायपुर। छठ पर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए संत राजीव लोचन महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि महादेव की पुत्रवधू का नाम छठी माई है। उन्होंने कहा कि छठी माई कहती हैं, “हम दो हमारे दो के चक्कर में मत चलो। तुम्हारे दुश्मन ‘हम दो हमारे 45’ उनके हाथ में एके-47 लेकर खड़े हैं, ‘हम 5 हमारे 75’ हाथ में पत्थर लिए खड़े हैं। तुम समय रहते शास्त्र और संतों की वाणी को गुरु मंत्र के रूप में स्वीकार करो। दो नहीं, चार बच्चे पैदा करो। जन्म देना तुम्हारा काम है और छह दिन तक रक्षा करना मेरा काम है।”

उन्होंने कहा, “छठ तक जो भी सनातन धर्म में पैदा होता है, उसकी रक्षा छठी माई करती हैं। इसलिए सुहागिन माताएं छठी माता को प्रणाम करती है कोख को सुरक्षित रखना। जन्म लिए को सुरक्षित रखना उनका कम है जो जन्म ही न ले उसकी कैसी सुरक्षा होगी। इसलिए सारे हिंदू संकल्प लो कोई भी गर्भ में बच्चे की हत्या नहीं करेगा। फिर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, विश्व गुरु बनेगा और सनातन धर्मियों का कोई बाल भी बका नहीं कर पाएगा। यही संदेश छठी माई के दिन आपको दिया जाता है।

Exit mobile version