Site icon

CG : मायके गई पत्नी तो पति ने दे दी जान, निर्माणाधीन मकान में मिला शव

4156900-untitled-41-copy

रायगढ़। पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी अपने मायके चली गई, तो उसके गम में पति फांसी लगाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन डायल 112 की टीम ने उसे पेड़ से उतार लिया। जिसके बाद उसने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह गोपालपुर में रहने वाला हरिशंकर सिदार 55 साल पत्नी के गम में गांव के बरगद पेड़ पर फांसी लगाने के लिए चढ़ा था, लेकिन डायल 112 को सूचना देने के बाद उन्होंने उसे नीचे उतारा और समझाईश देकर शाम को उसे घर छोड़ दिया।

जिसके बाद देर रात हरिशंकर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, लेकिन उसके घर के पीछे का दरवाजा खुला था। तब सुबह उसके घर के बगल में नया मकान बना रहा युवक निर्माणाधीन मकान में पानी डालने के लिए पहुंचा, तो उसने देखा कि हरिशंकर फांसी पर लटका हुआ है। जिसके बाद उसने मामले की सूचना गांव के सरपंच सोनू यादव को दिया। सरपंच ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया है।

Exit mobile version