Site icon

लड़की ने प्रॉपर्टी में हिस्सा देने से इंकार किया तो प्रेमी ने बेल्ट से पीटा ; युवती ने दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस

17

रायपुर- रायपुर की एकयुवती ने पुलिस से अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। युवती का कहना है कि शादी का वादा कर युवक उसके साथ संबंध बनाता रहा। मगर बाद में मुकर गया। युवती ने यह भी कहा है कि युवक ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देशों के मुताबिक इस तरह के केस में पुलिस को फौरन एक्शन लेना है। गुरुवार को सुबह इस मामले में आरोपी निसार अहमद नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

विधानसभा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक युवती दोनों लिवइन रिलेशनशिप में एक साथ ही रह रहे थे। युवती के बताए मुताबिक दोनों में अक्सर शादी की बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। युवती का आरोप है कि युवक ने कहा कि सड्‌डू स्थित युवती का मकान यदि वो युवक के नाम कर दे तो वो उससे शादी कर लेगा। इस बात पर युवती ने साफ इंकार करते हुए कहा कि प्रॉपर्टी वो उसके नाम नहीं करेगी। इस पर गुस्साए युवक ने युवती को बेल्ट से पीटा। अब पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरु कर चुकी है।

Exit mobile version