Site icon

CG : एमसीबी, कोरिया, अंबिकापुर, जीपीएम में योग्य उम्मीदवारों की तलाश

logodeep

स्टेप अप फॉर इंडिया एनजीओ में क्षेत्रीय प्रबंधक की आवश्यकता है जिसके लिए रिक्तियां निकाली गयी है। इसके लिए शिक्षा और अनुभव इस प्रकार है। यह संस्था ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं जिनके पास निम्नलिखित योग्यताएं हो। व्यवसाय, सामाजिक विज्ञान, शिक्षा या किसी संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री के साथ-साथ अंग्रेजी व हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ हो। विविध दर्शकों के सामने प्रस्तुति देने का अनुभव हो। निजी क्षेत्र की फर्मों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्टों या फाउंडेशनों में समान भूमिका में 7-10 साल का कार्य करने का अनुभव हो। शिक्षा क्षेत्र का अनुभव (सरकारी शिक्षा क्षेत्र की समझ एक लाभ है)। अच्छे शोध कौशल के साथ डेटा विश्लेषण और रिपोर्टिंग करना आता हो। एमएस ऑफिस ऐप्स और फ़ाइल रिपोजिटरी प्रबंधन की अच्छी कमांड हो।

Exit mobile version