Site icon

राजनांदगांव : होटल व लॉज की सख्ती से करें चेकिंग-मोहित गर्ग

deep jagriti logo

राजनांदगांव | जिलेभर में एसपी मोहित गर्ग ने होटल, ढाबा और लॉज की सख्ती से चेकिंग के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों अपने क्षेत्र के होटल, लॉज में चेकिंग अभियान चलाने कहा। इसके अलावा गुंडे बदमाशों की निगरानी के साथ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। एसपी गर्ग ने क्राइम मीटिंग लेकर लंबित प्रकरणों की जानकारी भी ली। उन्होंने कानून व्यवस्था व अपराधों के संबंध में जानकारी ली।

एसपी ने असामाजिक तत्वों, शराब व नशीले पदार्थों की खरीदी बिक्री, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की बात कही। हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों की लगातार चेकिंग करते रहने निर्देश दिए।

Exit mobile version