Site icon

CG : रायपुर की बेटी झारखंड में बनेगी MLA

download (79)

रायपुर। झारखंड विधानसभा के सभी 81 सीटों पर मतगणना जारी है। राज्य की जमशेदपुर पूर्वी हॉट सीट से पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास 10833 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस से डॉक्टर अजय कुमार पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर पहले चरण में 13 नवंबर को वोट डाले गए थे। बता दें कि जमशेदपुर पूर्वी सीट से रघुवर दास पांच पर चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें निर्दलीय सरयू राय ने पराजित किया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें झारखंड से दूर रखने के लिए ओडिशा का राज्यपाल बना दिया। लेकिन बीजेपी नेतृत्व ने रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्णिमा दास मूल रूप से छत्तीसगढ़ रायपुर की रहने वाली हैं। उनकी शादी पूर्व सीएम रघुवर दास के बेटे से हुई है। झारखंड में इस चुनाव में भाजपा आजसू, जदयू और चिराग पासवान की LJPR के साथ चुनाव लड़ रही है। JMM का कांग्रेस, राजद और माले के साथ गठबंधन है। BJP 68, AJSU 10, JDU 2 और LJP(R) एक सीट पर चुनाव लड़ी है। INDIA गठबंधन में JMM 43, कांग्रेस 30, RJD 6 और CPI (ML) ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

Exit mobile version