Site icon

कोरोना महामारी से जंग में बालोद जिले की बेटियों का संदेश: सोशल मीडिया में लोकप्रिय हो रहा है छत्तीसगढ़ी जन-जागरूकता गीत

logo kadwa

बालोद- देश के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक करने बालोद जिले की तीन बेटियों द्वारा गाया छत्तीसगढ़ी गीत सोशल मीडिया में लोकप्रिय हो रहा है। बालोद जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराए गए इस जन-जागरूकता गीत को 01 नवम्बर 2020 राज्योत्सव के मौके पर जारी किया गया है। इस जन-जागरूकता गीत को जिले की तीन प्रतिभावान बेटियॉ रेखा शर्मा, सरिता देवांगन और रिया दास ने स्वर दिया है। यह गीत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे बालोद जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर देखा और सुना जा सकता है।

एक मिनट के इस मधुर गाने में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क के उपयोग तथा साबुन से बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए लोगों को अनावश्यक इधर-उधर नहीं घूमने और घर पर ही रहने की अपील की गई है। गीत में शारीरिक दूरी के महत्व को रेखांकित करने के साथ कोरोना के लक्षणों के बारे में भी सहजता से और बेहतर ढंग से जानकारी दी गई है।  

Exit mobile version