Site icon

CG : 250 पदों पर भर्ती, 29 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

download (17)

दुर्ग। जिले के बेरोजगार युवओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। स्क्वायर बिजनेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड 250 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन करने वाला है। इस कैंप में युवा आवेदन कर सकते है। साथ ही आगनबाड़ी में भी भर्ती निकली है। कार्यकर्ता-सहायिका के रिक्त पदो पर भी आवेदक 11 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 29 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक स्क्वायर बिजनेस सर्विस प्राईवेट लिमिटेड में 250 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version