Site icon

राजनांदगांव : राजीव गांधी व्यवसायिक परिसर खटाई में?राजगामी के अध्यक्ष ने संसदीय सचिव व महापौर से करवाया भूमिपूजन, अनेक कांग्रेसी नेता रहे मौजूद…

IMG-20201103-WA0019

राजनांदगांव। राजगामी संपदा ट्रस्ट द्वारा गौरव पथ पर मेजर ध्यान चंद एयरमैन एवं पटेल की प्रतिमा के समीप स्थित खाली भूमि पर द्विवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंति पर भव्य व्यावसायिक परिसर बनाने का संकल्प लिया गया है। जिसका नाम राजीव गांधी व्यवसायिक परिसर  होगा। जिसमें कुल 8 खंडों में दुकाने तैयार होगी यह भूमि राजगामी संपदा की है इस भूमि पर राजगामी के अध्यक्ष विवेक वासनिक के द्वारा राजगामी की जगह पर दुकान  निर्माण करवाने भूमि पूजन करवाया गया है। 

 लेकिन ताजुब की बात यह है कि 8 खंडों की बात कहने बस की थी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस भूमि पूजन से पूर्व राजगामी ट्रस्ट की बैठक में लेकर इस भूमि का प्रस्ताव भी पारित नहीं करवाया गया है . उपरोक्त परिसर का नक्शा भी नही बना है व्यवसायिक परिसर का निर्माण ट्रस्ट करेंगी या ट्रेडर प्रक्रिया अपनाई जायेगी या बी ओ टी के आधार पर होगा  इसका भी अब तक निर्णय नहीं हो पाया है। लेकिन श्रेय लेने की होड में बीस अगस्त को  मुख्य अतिथि मानपुर मोहला के विधायक एवं संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी एवं महापौर हेमा देशमुख ने उक्त निर्माण का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर अत्यावसायी वित्त आयोग के अध्यक्ष धनेश पाटिला, राजनांदगांव प्रभारी अरूण गोवर्धन देशमुख, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी सहित कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं कार्यकर्ताओं की मोजूदगी में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हो गया है लेकिन अब इसे लेकर नगर में चर्चा है कि राजीव गांधी व्यवसायिक परिसर अपना मूल रूप कब तक ले पायेगा? अब इस संबंध में राजगामी के अध्यक्ष विवेक वासनिक से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 

Exit mobile version