Site icon

CG : जोंक नदी से अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त चैन माउंटेन मशीन जप्त…

20241127112502_japt (2)

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी सनत कुमार ने बताया कि आज खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर सख़्ती से नियंत्रण किये जाने हेतु खनिज टीम द्वारा ग्राम नदी चरौदा तहसील पिथौरा स्थित जोंक नदी से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 01 नग चैन माउंटेन मशीन को जप्त किया गया।

लावारिश हालत में ग्रामीणों के समक्ष जप्त कर ग्राम पंचायत के परिसर में कोटवार के सुपुर्द कर सील बंद कर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध नोटिस चस्पा किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक खनिज अधिकारी देवेंद्र साहू एवं सिपाही प्रशांत कालू, मनीष डीडी, मनोज निर्मलकर शामिल रहे।

Exit mobile version