Site icon

राजनांदगांव : आज शिविर में सहायक आयुक्त(भविष्य निधि) का होगा सम्मान 

deep jagriti logo

राजनांदगांव । ई.पी.एस.95 पेंशनर को साल में एक बार जीवित डिजिटल प्रमाण पत्र  देने  के लिए शिविर तारीख 27.11.2024, दिन बुधवार को आज प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक सामुदायिक भवन, लेबर कॉलोनी,  तुलसीपुर, राजनांदगांव में आयोजित किया गया है ।  इसी कार्यक्रम में समस्त पेंशनरो की गरिमामय उपस्थिति में ई.पी.एफ.ओ. पेंशन कार्यालय  के कर्मठ, लोकप्रिय एवं सहज उपलब्ध अधिकारी सुरेश ठाकुर जी, जिनका प्रमोशन सहायक आयुक्त (भविष्य निधि) रायपुर हुआ है, का सम्मान किया जायेगा। आयोजन समिति द्वारा उक्त आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थित प्रदान करने हेतु जिले के पेंशनर बंधुओं से अपील की गई है। यह जानकारी मोहम्मद फारूक सचिव ई.पी.एस. 95 पेंशनर राष्ट्रीय संघर्ष समिति/ एन.ए. सी., जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Exit mobile version