Site icon

CG : राज्यपाल रमेन डेका ने मंत्री रामविचार नेताम के स्वास्थ्य की जानकारी ली

4191753-untitled-26-copy

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने मंत्री रामविचार नेताम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री नेताम ने बताया, आज रामकृष्ण अस्पताल, रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका जी ने आत्मीय मुलाकात कर मेरे स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उनकी स्नेहसिक्त संवेदना, प्रोत्साहन और अपनत्व भरे शब्दों ने मुझे गहराई से प्रेरित किया।

मैं उनके इस संवेदनशीलता, स्नेहपूर्ण सहयोग और प्रेरणादायक समर्थन के लिए हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उनका यह उदार स्नेह और शुभकामनाएं मेरे लिए अपार संबल का स्रोत हैं।

Exit mobile version