Site icon

CG : बैंक मैनेजर पशु क्रूरता मामले में गिरफ्तार

download - 2024-11-28T130934.162

भिलाई। पशु क्रूरता के मामले में दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए XUV कार को जब्त कर आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल रविवार 24 नवंबर 2024 शाम करीब 4:05 बजे जुनवानी रोड और डीमार्ट बायपास को जोड़ने वाली सड़क पर एक स्ट्रे डॉग डिवाइडर के किनारे सो रहा था. लापरवाह कार चालक अखिल कुमार द्विवेदी ने अपनी कार से डॉग को रौंदा दिया और कुछ दूर तक घसीता, जिससे उसकी मौत हो गई है. पशु प्रेमी लाभेष घोष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी अखिल कुमार द्विवेदी, पिता अर्जुन प्रसाद द्विवेदी निवासी मॉडल टाउन, भिलाई को गिरफ्तर कर लिया है.

FIR के अनुसार, प्रार्थी ने बताया कि मेरे घर के सामने एक कुत्ता रहता है. मैं प्रतिदिन खाना पानी देकर उसकी देखभाल करता था. 24 नवंबर की शाम करीब 4 बजे मेन रोड डिवाइडर से चिपककर बैठे कुत्ते को XUV 300 कार क्रमांक CG 07 CT 3678 के चालक अखिल कुमार द्विवेदी ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मारकर घसीटता. मैं जाकर देखा कि डिवाईडर के पास बैठे कुत्ता की मृत्यु हो गई है. घटना के बारे में आदर्श राय एवं दीप्ती दानी को बताया. इसके बाद चौकी स्मृति नगर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया. भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया, वाहन चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1234/24धारा 281,325 बीएनएस के तहत अपराध कायम कार चालक अखिल कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार को जब्त जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही.

Exit mobile version