Site icon

CG : किसान पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मौत

download (13)

धमतरी। आज सुबह जिले के ग्राम कठौली के एक बुजुर्ग की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बुधारू राम निषाद (60) आज सुबह मोपेड गाड़ी से अपने खेत फसल कटाई के लिए जा रहा था कि रास्ते में ही मधुमक्खियों की झुंड ने उनके ऊपर हमला कर शरीर के विभिन्न हिस्सों को काटा। जिससे बुधारु राम बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में मृतक के पुत्र ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा लाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर पुलिस पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।

Exit mobile version