Site icon

CG : पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत…

4196723-untitled-56-copy

रायगढ़। जिला के बनेकेला झगरपुर के पास सड़क हादसा हुआ। जिसमें तेज रफ्तार बाईक का अनियंत्रित पेड़ से टकरा गई और चालक की मौत हो गई। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाईदरहा का रहने वाला नोहर साय 21 साल आज सुबह अपनी बाईक से लैलूंगा किसी काम से आया था। जिसके बाद दोपकर करीब 2 बजे बाईक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। तभी बनेकेला झगरपुर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

इससे उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोट पहुंची और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना आसपास के लोगों ने डायल 112 को दी। ऐसे में तत्काल डायल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले आए। इसके बाद मामले में लैूलंगा पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की प्रक्रिया में जूट गई है।

Exit mobile version