Site icon

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी’ का प्रसारण 8 नवम्बर को, ‘बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य’ विषय पर केन्द्रित होगी लोकवाणी की 12वीं कड़ी

lokwani cm

राजनांदगांव 07 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 12 वीं कड़ी का प्रसारण 8 नवम्बर, रविवार को सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से होगा।

Exit mobile version