Site icon

CG : HR के मकान में चोरी, 50 हजार का सामान पार…

4216448-untitled-15-copy

बिलासपुर। महिला काम पर गई थी। बच्चे खेलने चले गए थे। इस बीच चोरों ने दिनहदाड़े उसके मकान में घुसकर करीब 50 हजार रुपए का सामान पार कर दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

अशोक नगर डीएलएस कॉलेज के पास पूजा घाटगे पति पियूष घाटगे (37) का मकान है। वह टिकरापारा स्थित कपिल सचदेव के ऑफिस में एचआर है। घर के सामने वाले कमरे को उसने वेल्डिंग दुकान वालों को किराए पर दिया है।

वह शुक्रवार को ऑफिस गई थी। बच्चे खेलने चले गए थे। शाम करीब 7.30 बजे लौटी तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। वेल्डिंग दुकान का दरवाजा खुला था। कोई इसे खोलकर घर के भीतर घुसकर पूजा वाले कमरे से पीतल की गुंडी, लोटा, दुर्गा मां की पीतल की मूर्ति, हेडफोन, चांदी का कलश, मां तुलजा भवानी के चांदी की प्लेट, खंडोबा की चांदी प्लेट, गणेश व लक्ष्मी जी की चांदी की मूर्ति सहित करीब 50 हजार रुपए का सामान ले गया। सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version