Site icon

शराब पीने से होता 6 तरह का कैंसर

sarab.jpg

शराब पीने से कैंसर होता है। ये बात तो आपने सुनी ही होगी। हाल ही में अमेरिका में इसे लेकर एक स्टडी हुई है। अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च (AACR) की कैंसर प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2024 के मुताबिक, कैंसर के सभी तरह के केसेज में 5% से ज्यादा मामले शराब से जुड़े हुए हैं।

रिपोर्ट बताती है कि शराब पीने से 6 अलग-अलग तरह के कैंसर हो सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जो लोग शराब पीना बंद कर देते हैं, उनमें इससे संबंधित कैंसर होने का जोखिम 8% तक कम हो सकता है।

तो आज सेहतनामा में हम शराब पीने से होने वाले नुकसानों के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि शराब पीने की आदत को कैसे छोड़ सकते हैं?

शराब पीने से कौन सा कैंसर होता है?

अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च (AACR) की कैंसर प्रोग्रेस रिपोर्ट के मुताबिक शराब पीने से इन छह तरह के कैंसर का रिस्क बढ़ता है–

भारत में 10 से 75 वर्ष की उम्र के लगभग 16 करोड़ लोग शराब पीते हैं। इसमें 5.7 करोड़ से अधिक लोग शराब के आदी हैं

शराब हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करती है?

बीयर, वोद्का, वाइन, रम, व्हिस्की या देसी, कोई भी शराब हो, उसका हमारी सेहत पर बुरा असर ही पड़ता है। इससे किन बीमारियों का खतरा होता है, इसे नीचे पॉइंटर्स से समझिए-

शराब के साथ स्मोक करना ज्यादा खतरनाक

बहुत से लोग शराब के साथ स्मोक भी करते हैं। ये बेहद जोखिम भरा हो सकता है। डॉ. देबाशीष चौधरी कहते हैं कि इससे मुंह व गले के ऊपरी हिस्से के कैंसर का ज्यादा खतरा होता है। इसके अलावा जो लोग शराब और तम्बाकू दोनों का सेवन करते हैं, उनमें भी ये कैंसर होने का जोखिम कई गुना अधिक होता है।

क्या शराब पीने से कोई लाभ भी होता है?

आपने सुना होगा कि शराब पीना दिल के लिए अच्छा हो सकता है या ब्लडप्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन ये सब महज एक झूठ है। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) की गाइडलाइन में बताया गया है कि शराब पीने से हमारी हेल्थ को कोई भी फायदा नहीं है। इसकी थोड़ी मात्रा भी खतरनाक हो सकती है

Exit mobile version