Site icon

CG : धमतरी के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय युवा उत्सव 13 को

default (1)

धमतरी । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 13 दिसम्बर को स्थानीय बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम धमतरी में किया जाएगा। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार आज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप संचालक पंचायत अविनाश मसराम ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को अपने दायित्वों का सुगमतापूर्वक निर्वहन करने एवं प्रतिभागियों हेतु उचित व्यवस्था करने कहा। इस मौके पर सीईओ जनपद पंचायत धमतरी दीपक ठाकुर, उपआयुक्त नगर निगम धमतरी पी सी सार्वा, शिक्षा विभाग से एल डी चौधरी, सहायक संचालक कौशल विकास विभाग डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र धमतरी नितिन कुमार शर्मा, जिला संगठक रेडक्रॉस आकाश गिरी गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version