Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री श्री डी.पी. धृतलहरे के निधन पर दुःख व्यक्त किया

11

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री श्री डी.पी.धृतलहरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री डी.पी.धृतलहरे के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।  

    श्री डी.पी. धृतलहरे अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहें है। वे चार बार मारो (नवागढ) विधानसभा से विधायक रहे। श्री डी.पी.धृतलहरे का आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Exit mobile version