Site icon

कलेक्टर के निर्देश पर मोहम्मद असलम के परिवार को राशन सामग्री 15 सौ रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई

कलेक्टर के निर्देश पर  मोहम्मद असलम के परिवार को राशन सामग्री  15 सौ रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई

राजनांदगांव 19 अप्रैल 2020। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर आज राजनांदगांव विकास खंड के ग्राम रींवागहन में मोहम्मद असलम के परिवार को राशन सामग्री किट के साथ ग्राम पंचायत निधि से 15 सौ रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री मौर्य को कल शाम को ही श्री असलम के परिवार के पास राशन नही होने की जानकारी मिली थी।


एस डी एम राजनांदगांव श्री मुकेश रावटे ने बताया कि राशन सामग्री देने गए अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री असलम के परिवार जनों तथा गांववालों से चर्चा भी की । वंहा पर सामाजिक बहिष्कार या जातिगत भेदभाव जैसी कोई शिकायत नही मिली।
श्री रावटे ने बताया कि कर्मचारियों ने रींवा गहन के निवासियों को लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप सामाजिक सदभाव को अटूट बनाये रखने की समझाईश दी।

Exit mobile version