Site icon

राजनांदगांव : प्लेसमेंट और नियमित निगम कर्मियों की हड़ताल को छमुमो ने दिया समर्थन

deep jagriti logo

राजनांदगांव | नगर निगम में प्लेसमेंट और नियमित कर्मचारियों की हड़ताल जारी है वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने इस हड़ताल को समर्थन दिया है। छमुमो के जिला अध्यक्ष भीमराव बागड़े ने कहा कि निगम को अपने कर्मियों को अक्टूबर एवं नवंबर का वेतन भुगतान करना होगा। कचरा संग्रहण केन्द्रों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों एवं मित्रों को वेतन भुगतान नहीं किया गया। निगम को हर माह 10 तारीख तक ट्रेजरी के माध्यम से खाते में वेतन भुगतान करने की व्यवस्था करनी होगी। वेतन में वृद्धि कर कलेक्टर दर पर वेतन देना होगा। स्वच्छता दीदियों को रविवार को अवकाश दिया जाना चाहिए। कचरा संग्रहण केन्द्रों से निकलने वाले कबाड़ को स्वच्छता दीदियों को विक्रय करने की स्वतंत्रता देनी होगी।

Exit mobile version