Site icon

फल एवं सब्जी की घर पहुंच सेवा के लिए सहायक संचालक कृषि श्री ठाकुर जिला एडमिन नियुक्त

50

 
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जयप्रकाश मौर्य ने फल एवं सब्जी की घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराने के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सहायक संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर (70007-30510) को जिला एडमिन नियुक्त किया है। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के रोकथाम एवं आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वेब पोर्टल (http://cghaat.in) के माध्यम से फल एवं सब्जी की घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान की गई है। वेब पोर्टल से संबंधित सहायता के लिए राजनांदगांव जिले का हेल्पलाईन नंबर 07744-225034 है।

Exit mobile version