Site icon

छत्तीसगढ़-ओडिशा नेशनल हाइवे पर मिली महिला की जली लाश, हत्या कर फेंकने जाने का शक

97

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव जलाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस को शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़-ओडिशा हाईवे के किनारे से शव बरामद हुआ है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सुबह सूचना मिली कि नेशनल हाईवे-43 छत्तीसगढ़-ओडिशा मार्ग पर एक महिला का जला हुआ शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला का शव काफी बुरी हालत में था। इसके चलते महिला की पहचान तक नहीं हो पा रही थी।

पुलिस ने अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। साथ ही आसपास के थानों सहित ओडिशा और झारखंड के सीमावर्ती थानों से गुमशुदा महिलाओं व युवतियों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को वहां फेंका गया है।

Exit mobile version