Site icon

CG : 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा रायपुर का पारा

20241218114635_cold news

रायपुर  । राजधानी में ठंड अपना असर दिखा रही है। बीते 24 घंटे में पारा तीन डिग्री और गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

इतना ही नहीं राजधानी के आउटर में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा दुर्ग में न्यूनतम पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस गिर गया है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री और 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
सोमवार से बन रहे नए सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश हवा की दिशा में दक्षिण-पश्चिम होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी।

इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, बादल छाए रहने से दिन का तापमान गिर सकता है।
सरगुजा के तापमान में उतार-चढ़ाव

सरगुजा संभाग के उत्तरी जिलों के तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन तेजी से अगले एक सप्ताह तक उतार-चढ़ाव के साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव जारी रहेगा।

Exit mobile version