Site icon

CG : नगरीय निकाय के वार्डाे के आरक्षण की कार्यवाही 19 दिसम्बर को

deep jagriti logo

गरियाबंद, जिले के नगर पालिका एवं नगर पंचायत के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 19 दिसम्बर 2024 को दोपहर 12 बजे ऑक्शन हॉल गरियाबंद में सम्पन्न किया जायेगा। इसके तहत नगर पालिका एवं नगर पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 हेतु वार्डाे का आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण किया जायेगा। इसके अंतर्गत नगर पालिका गरियाबंद, नगर पंचायत छुरा, फिंगेश्वर, राजिम एवं कोपरा में 15-15 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्डाे के आरक्षण की प्रक्रिया में यदि कोई नागरिक उपस्थित रहना चाहते है तो निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित रह सकते है। विहित प्राधिकारी कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल द्वारा उपस्थित नागरिकों के समक्ष आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी।

Exit mobile version