Site icon

जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में हर सोमवार को आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सम्पूर्ण बाजार रहेंगे बंद

 कलेक्टर ने जारी किया आदेश


राजनांदगांव 19 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस के संक्रमण और इसकी संभावनाओं को देखते हुए राजनांदगांव जिले के सभी नगरीय निकायों में आगामी आदेश तक आपातकालीन सेवाओं जैसे मेडिकल स्टोर्स, हॉस्पिटल और शासकीय कार्यालयों को छोड़कर प्रत्येक सोमवार को सम्पूर्ण बाजार बंद रहेंगे। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने  आज इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Exit mobile version